फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अतिक्रमण करने वालों को नप अध्यक्ष ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद राजिंद्र सिंह बब्बी ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार शाम को वह दलबल के साथ बाजार में पहुंचे। शहर के मुखर्जी चौक, पुराने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चौक और कॉलेज रोड पर दुकानदारों को अपना समान दुकान के बाहर न लगाने की चेतावनी दी। साथ ही रेहड़ी-फड़ी वालों को भी सामान समेटकर रखने की हिदायत दी। जिन दुकानदारों ने सामान सड़क पर लगाया था, उन्होंने तुरंत सामान दुकान के अंदर कर लिया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के करीब बाजार में पहुंचे बब्बी ने दुकानदारों को हिदायत दी शहर की सड़कों, फुटपाथ और गलियों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे शहर में आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर संकरी गलियों में स्थित मुख्य बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नप अध्यक्ष ने दुकानदारों से अपील की कि यह शहर आपका है, इसमें रहने वाले लोग भी हमारे हैं। लिहाजा वे अभी सख्ती नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर दुकानदारों ने नियमों का उल्लंघन किया तो नगर परिषद कार्रवाई करेगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल समेत पार्षद बलजीत सिंह और बाकी स्टाफ भी मौके पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें