फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में पिछले 3 दिनों से अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली किराए में दोगुनी वृद्धि की गई है लेकिन संबंधित विभाग लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा प्रदान नहीं कर पा रहा। सामाजिक कार्यकर्ता संजीत शर्मा, वरुण खजुरिया और इलाके के कई विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली किराए में वृद्धि की गई है लेकिन बिजली विभाग सही प्रकार से सुविधा प्रदान नहीं करा पा रहा नतीजतन इस सर्दी के मौसम में बुजुर्गों ,छोटे छोटे बच्चों और विद्यार्थियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सुबह और शाम घोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। शाम को बिजली कटौती से शाम ढलते ही इलाका अंधेरे में डूब जाता है। बता दें कि उपमंडल मुख्यालय के आसपास से सटे कई इलाकों में सोमवार सुबह 5:00 बजे से गुल हुई बिजली सुबह 8:00 बजे बहाल हुई, जिसके बाद पूरा दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रही। श्याम 5:30 से गुल हुई बिजली शाम 7:30 बजे तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में बिजली विभाग बिलावर के एईई परवेज भट्ट ने बताया कि सरकार की ओर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। हर दिन उपमंडल में 6 घंटे के लिए सरकार ने बिजली कटौती के आदेश जारी किए हैं उसी के अनुसार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें