फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण थे गिरधारी लाल डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं पूर्व सांसद गिरधारी लाल डोगरा की 36वीं पुण्यतिथि पर हीरानगर में विभिन्न पार्टियों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हीरानगर मोड़ पर डोगरा की प्रतिमा पर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण थे गिरधारी लाल डोगरा। जीवन भर गरीब और वंचित लोगों के काम करते रहे। इस मौके पर विभिन्न इलाकों से आए पार्टी के कार्यकर्ता भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एमएलसी ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों की सेवा के लिए इमानदारी और सादगी से काम करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाने वाले गिरधारी लाल डोगरा की जगह कोई ओर नेता नहीं ले सकता। वह सादे जीवन में निस्वार्थ ढंग से जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण थे। विशेष तौर पर समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए काम करने का तरीका उनके कद को और भी बढ़ाता है। वह हमेशा आम जनता की वास्तविक समस्या के समाधान होने पर खुशी महसूस करते थे। उनकी दूरदर्शी सोच किसी और नेता में आज तक देखने को नहीं मिली है। हम उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर उनके साथ जुगल बाली, हीरानगर निकाय समिति के सदस्य सुभाष चंद्र, राजीव गुप्ता, रूल्दु राम, रामेश्वर शर्मा आदि भी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ हीरानगर मोड़ पर लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गिरधारी लाल डोगरा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें