कठुआ। विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जम्मू संस्कृति स्कूल में वार्षिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की कक्षा 3 से 5वीं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित गतिविधि के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आईआरपी, 19वीं बटालियन के कमांडेट एसएसपी बेनाम तोश सहित सम्मानित अतिथि डॉ. सीमा मालपोत्रा, डीवाईएसपी सुखदेव सिंह, और पैरा एथलीट चंद्रदीप सिंह सूदन ने खेल गतिविधियों का शुभारंभ गुब्बारों को उड़ाकर किया और औपचारिक मशाल जलाई। इसके बाद स्कूल के सभी चार हाउस के प्रतिभागियों ने शानदार मार्च पास्ट किया गया। जिसका नेतृत्व हेड बॉय चिराग वशिष्ठ, हेड गर्ल अनमोलप्रीत कौर, खेल कप्तान नितिन शर्मा और वाइस-स्पोर्ट्स कप्तान त्रयंबिका ने किया। वहीं इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
खेल गतिविधियों के दौरान स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने सम्मोहक योग प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, एरोबिक्स, हुला-हूप और लेसियम जैसे कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर छात्रों की भागीदारी के साथ शानदार फील्ड ड्रिल्स खेल दिवस का मुख्य आकर्षण रहे। साथ ही नन्हें मुन्नों द्वारा मैजिक स्टिक ड्रिल डांस किया गया। कराटे का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों में रिले रेस, 50 मीटर रेस, सैक रेस, हर्डल रेस, पिक एंड ड्रॉप रेस और सैंटा रेस ने इवेंट में एथलेटिक स्पार्क को जोड़ा। इसके अलावा, स्कूल द्वारा एक अभिभावक विशेष खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बेनाम तोश ने जम्मू संस्कृति स्कूल परिवार के छात्रों और कर्मचारियों को खेल को पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाने के लिए बधाई दी और सराहना की। पैरा एथलीट चंददीप सिंह सूदन ने अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को खेलकूद में भाग लेने के प्रोत्साहित करने की अपील की। अंत में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिणाम घोषित कर सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन स्कूल के हेड ब्वाय चिराग वशिष्ठ ने धन्यवाद दिया।