फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की निकासी न होने से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली नगर के हर वार्ड की गलियों में टाईले बिछाई गई है, लेकिन नगर के वार्ड संख्या 8 की कुछ गलियों का कुछ हिस्सा ऐसा है जिसे नजरअंदाज किया गया है। स्थानीय रामप्रसाद, विपिन कुमार, रेखा रानी आदि ने बताया कि इस गली के साथ लगते घरों के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की निकासी की है।
विज्ञापन

वही इसी वार्ड के दूसरे हिस्से में अटल सेतु की ओर जाने वाली सड़क के साथ लगती गली भी बदहाल दशा में है। इस गली में सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की निकासी की है। नालियां जाम होने की सूरत में सारा पानी गलियों में फैल जाता है, जो कि गंदगी को भी बढ़ावा देता है। गली में नालियों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होता है, जो मच्छर जनित बीमारियों की मुख्य वजह बनता है। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया से जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में हैं। कुछ दिनों के भीतर इस गली को बनाने का टेंडर लग जाएगा। करीब दस लाख रुपये के फंड प्रथम चरण में रखे गए हैं। अगर गली का शेष काम बचता है तो आगे भी उसे बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़क के साथ लगती गली में जो पानी की निकासी की समस्या है, उसके लिए ग्रेफ विभाग के अधिकारियों से भी बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें