फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रास्ता रोके जाने के विरोध में हाईवे किया जाम

विज्ञापन
हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक के त्रेयड़ा में एक परिवार द्वारा स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति पर उनका रास्ता रोके जाने का आरोप लगाते हुए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बुधवार को दोपहर बाद रोष जता रहे परिवार के सदस्यों द्वारा हाईवे को बंद किए जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कठुआ थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। इसके प्रदर्शनकारी हाईवे से हट गए और यातायात बहाल हो गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे जगजीत सिंह पुत्र धर्म पॉल निवासी त्रेयाड़ा ने बताया कि गांव के ही प्रभावशाली परिवार के द्वारा लगातार उनके घर को जाने वाला रास्ता रोक दिया जाता है तो कभी उन्हें अन्य तरीकों से प्रताड़ित करते हैं। उक्त व्यक्ति द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र के लोगों के खिलाफ छोटी-छोटी बातों पर कई मामले दर्ज कराए हैं और लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे तंग आकर उन्हें हाईवे पर उतरना पड़ा है। इस मौके पर पहुंचे पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिवार को जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें