फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दावाः 50 हजार की आबादी को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 6.3 एमवीए, 66/11केवी जखोल बाख्ता सब स्टेशन का बीडीसी बरनोटी के चेयरमैन बृजेश्वर सिंह ने शुभारंभ किया। यह दस पंचायतों और पचास हजार की आबादी को लो वोल्टेज की समस्या का समाधान दिलाएगा। अब गांव की गलियां और घर आंगन भी जगमगाएंगे। इस दौरान ग्रामीण खुश नजर आए। विद्युत सब स्टेशन साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मौजूद ग्रामीणों में शामिल सरदार खान और शैलो राम ने बताया कि क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे हैं। लंबे समय से मांग की जाती थी कि इलाके में सब स्टेशन स्थापित किया जाए, ताकि अघोषित कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज से निजात मिल सके। अब जाकर उनकी समस्या का समाधान हुआ है। बीडीसी चेयरमैन बृजेश्वर सिंह ने बताया कि यह समस्या 50 हजार से अधिक आबादी की थी। दस पंचायतों को इससे लाभ मिलेेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिजली उज्ज दरिया के पार से आती थी। बताया कि दूर दराज का इलाका होने के साथ-साथ कंडी का इलाका है। यहां लो वोल्टेज की दिक्कत के साथ बरसात में हालात बद्तर होते थे। उज्ज की बाढ़ में हर साल बिजली के खंभे गिर जाते और बिजली कई-कई दिनों तक गुल रहती थी। मोटर तक चलाना मुश्किल थी। कहा कि सत्तर किलोमीटर लंबे लाइन नन्नन से ली गई थी, लेकिन अब सब स्टेशन बनने से इस समस्या का समाधान हो गया है। बताया कि इस परियोजना को केपेक्स बजट के तहत मंजूर करवाया गया है। इसके लिए महानाल विकास कमेटी के सदस्यों में बल्कार सिंह, दीवान सिंह और वरिष्ठ नेता देविंद्र सिंह बिंदू ने भी अपना अहम योगदान दिया है। इस दौरान गुरदीप सिंह, मदन लाल शर्मा, कैप्टन राम पाल, सतपाल, राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें