फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नियमित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नियमित किए जाने के साथ-साथ अपनी अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लगातार की जा रही उनकी अनदेखी पर कड़ा रोष जताया है। सोमवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार पर अस्थायी कर्मचारियों का दोहन किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता पुष्पराज ने कहा कि पिछले पांच महीनों से उनकी हड़ताल अब तक बेनतीजा रही है। उन्हें आज तक यह नही समझ आ रहा है प्रदेश में सरकार किस नींद में सोई हुई है। जो उनकी लगातार उठाई जा रही आवाज को आज तक नहीं सुन पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो पक्का करने के लिए कदम उठा रही है और न ही उनका पांच साल का बकाया वेतन देने के लिए कोई कार्रवाई की जा रही है। इससे 22 हजार कर्मचारियों का परिवार आर्थिक बदहाली का शिकार है।
वहीं शक्ति सिंह ने कहा कि पांच महीने की हड़ताल का समाधान करने के नाम पर गठित कमेटी अब यह कह रही है कि वह विभाग में सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि लाभार्थी अस्थायी कर्मचारियों की संख्या का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर विभाग के पास अस्थायी कर्मचारियों के कोई डाटा ही उपलब्ध नहीं हैं तो वह अभी तक उन्हें किस आधार पर मासिक वेतन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार केवल हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में गगन दीप सिंह जयदेव, केवल सिंह, सुनील वर्मा, सुरेंद्र कुमार, दिलावर सिंह, विजय कुमार, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें