हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से सोमवार को शैक्षणिक वर्ष 2022 - 23 के लिए कैलेंडर गतिविधियों की शुरुआत की गई। इस मौके पर ‘मेरी कहानी प्रेरक ’ विषय पर व्याख्यान आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूजा चावला ने अपने व्याख्यान में कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर ईमानदार प्रयासों की जरूरत है। साथ ही योजना और योजनाओं की क्रियान्वयन भी जरूरी है।
इसका आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में किया गया। आईआईसी संयोजक दविंदर कौर ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा चावला, प्रोफेसर शुजात खान और प्रोफेसर प्रवीण शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा ने पूजा चावला के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ के अन्य सदस्यों में प्रोफेसर राकेश, प्रोफेसर राजेश, प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा, डॉ. अनिल कुमार डोगरा, प्रोफेसर ऊषारानी आदि मौजूद रहे।