फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर नरगाड़ी के पास जलेट गांव में हुए एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात 11 बजे के करीब हुआ जब ट्रैक्टर चालक जलेट गांव की तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जा रहा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जब लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने इस बात की जानकारी बिलावर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय शब्बीर अहमद लोहाई मल्हार गांव के रहने वाले के रूप में हुई है और मौजूदा समय में वह अपने परिजनों के साथ फिंतर के पटियाड मोहल्ले में रहता था। बिलावर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें