फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर के कटली मोड़ पर नहीं है यात्री शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय के कटली मोड़ पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी यात्री शेड उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। कोटी निवासी रणजीत सिंह, किशनपुर निवासी अशोक कुमार, वाहन चालक नक्षत्र सिंह और मलाड निवासी जितेंद्र खजूरिया ने बताया कि हर दिन कटली मोड़ पर लोग वाहनों का इंतजार करते हैं, जिनके लिए सरकार की ओर से आज तक यात्री शेड नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सरकार के पास कटली मोड़ पर सरकारी जमीन भी उपलब्ध है और कई बार इस संबंध में सरकार से मांग की है कि कटली मोड़ पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड का निर्माण किया जाए, लेकिन आज तक सरकार ने इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द कटली मोड़ पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें