फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न दाखिल करने में समय-सीमा का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जीएसटी के उचित कार्यान्वयन के संबंध में हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से लखनपुर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस मौके पर आयुक्त राज्य कर रश्मि सिंह और अपर आयुक्त राज्य कर जम्मू नमृता डोगरा ने जिले के डीडीओ के साथ इस विषय पर चर्चा की। इस दौरान रिटर्न दाखिल करने में समय-सीमा का पालन करने के लिए कहा। वहीं इस दौरान कार्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जीएसटी की मुख्य विशेषताओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं वक्ताओं ने टीडीएस फाइलिंग प्रक्रिया पर, टीडीएस कटौती से संबंधित मुद्दे, जीएसटीआर-07 फाइलिंग का महत्व, कर आधार और राजस्व वृद्धि में इसकी उपयोगिता बताई। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन एवं पर्यावरण) नमृता डोगरा ने जीएसटी के साथ खुद को परिचित करने और कर कटौती तंत्र विकसित करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए अधिकारियों का आह्वान किया। वहीं, आयुक्त राज्य कर जम्मू-कश्मीर डॉ. रश्मि सिंह ने रिटर्न दाखिल करने में समय-सीमा का पालन करने के लिए कहा। क्योंकि देर से रिटर्न दाखिल करने से सरकार को मिलने वाले राजस्व में देरी होती है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त प्रवर्तन शाखा सोना गुप्ता ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बैठक में मनोहर लाल डीटीओ, सुशील कुमार अधिवक्ता, धीरज बहादुर बीडीओ डुग्गैन, सुनील भाटिया बीडीओ बग्गन, विकास मेंगी कार्यकारी अभिंयता, विकास गुप्ता एएओ एफसीडी, वरुण गुप्ता सीए, नीतीश कुमार सीए, राजन भारती सीए, सुनील शर्मा सीए के साथ अतिरिक्त आयुक्त के साथ राकेश कुमार, रंजीत सिंह डीसी राज्य कर प्रवर्तन विंग, सहायक आयुक्त राज्य कर प्रवर्तन विंग सोना गुप्ता के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। कटौतीकर्ता के कर्तव्यों और जिम्मेदारी पर एक तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें