फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर के महिला विकास सेल ने शनिवार को कॉलेज परिसर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। इस अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान दिया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनीता जमवाल की देखरेख में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कॉलेज की महिला विकास सेल के सदस्यों और कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला विकास सेल की सह संयोजक डॉ. पिंकी और अन्य कई लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अपने अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में एक शिक्षित व संस्कारित महिला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। रानी लक्ष्मीबाई में वीरता, साहस, आत्मविश्वास, दयालुता और देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी, इस कारण अंग्रेज उनसे डरते थे। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को आज शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर हैं, उन्हें पूर्ण निष्ठा व लगन से शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें