फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हो रही बिजली कटौती से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार ब्लॉक में प्राय: शाम ढलते ही बिजली काट दी जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों सर्दी ने दस्तक दे दी है और इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में शाम ढलने के बाद इलाके में अघोषित बिजली कटौती की जाती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित तो हो रही है, वहीं लोगों को इस सर्दी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लॉक चेयरमैन ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली किराए में वृद्धि की गई है, लेकिन सही प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। रात के समय की जा रही बिजली कटौती का समय बदला जाए और दिन के समय में बिजली कटौती की जाए। इससे दूरदराज इलाके के करीब 25000 लोगों को राहत मिलेगी। ब्लॉक चेयरमैन ने बिजली विभाग से मांग की है कि इलाके में सर्दियों के मौसम में 24 घंटे बिजली सुविधा प्रदान की जाए। इस संबंध में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें