फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के मामले में दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अवैध पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए मढ़ीन पुलिस ने एक वाहन से दो मवेशियों को मुक्त कराया है। साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह सांजी मोड़ राजबाग सड़क पर खानपुर में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन (जेके 14 एच 1930) को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान वाहन से दो मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों को मुक्त करवाते हुए पुलिस ने तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों की पहचान तनवीर और मोहम्मद रफीक दोनों निवासी जिला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें