फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बस पहाड़ से टकराई

विज्ञापन
धार झेंखर के समीप लडा मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली सननघाट सड़क पर लडा मोड़ के नजदीक सामने से आ रहे डंपर को साइड देते वक्त सवारियों से भरी मिनी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ लगती पहाड़ी से जा टकराई। बस के सहचालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धार महानपुर से बसौली की तरफ जा रही मिनी बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों से बाहर निकाला गया। धार झेंखर के सरपंच पवन सिंह ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। बीते दिनों एडीसी बसोहली को इस खराब सड़क की दशा के बारे में अवगत करवाते हुए ज्ञापन भेंट किया गया था। अगर हफ्ते तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण बसोहली-कठुआ सड़क को बंद कर देंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें