महानपुर। सुन्डला और समलाड में बिजली की कम वोल्टेज के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में बिजली विभाग को कई बार एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मांग कर चुके हैं, परंतु अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
समाज सेवक सुखदेव सिंह ने बताया की दोनों गांवों में एक ट्रांसफार्मर 100 केवी का होने के चलते लोगों को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज होने के चलते आए दिन उनके घरों के बल्ब फ्यूज हो जाते हैं और पंखे भी नहीं चलते। गांव के हिम्मत सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से कम वोल्टेज की समस्या इलाके में आ रही है, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि अगर दोनों गांव के लिए अलग-अलग ट्रांसफार्मर लग जाए तो यह समस्या हल हो सकती है और लोगों को पूरी तरह से बिजली मिल सकती है। वहीं स्थानीय सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि उपरोक्त समस्या को लेकर विभाग को सूचित किया गया है, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज होने के चलते गर्मियों के दिनों में लोगों की समस्या बढ़ गई है। आए दिन लोगों के घरों के बल्ब खराब हो रहे हैं और इसके साथ-साथ फ्रीज, पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोनों गांवों के लिए अलग-अलग ट्रांसफार्मर कर दें।