फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जसरोटे दी गूंज’ किताब का पूर्व मंत्री ने किया विमोचन

विज्ञापन
जसरोटे दी गूंज किताब का विमोजन करते पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया व अन्य। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जसरोटा राजवंश के इतिहास और गौरव की गाथा ‘जसरोटे दी गूंज’ का पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने रविवार को विमोचन किया। किताब को सेहस्वां निवासी सेवानिवृत्त कर्नल जोगिंद्र सिंह ने लिखा है। पुस्तक में जसरोटा के इतिहास को बताया गया है। खास तौर से वर्तमान पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में सजग करने के लिए यह पुस्तक जसरोटा के ऐतिहासिक किले में जनता के बीच लाई गई।
विज्ञापन

लेखक सेवानिवृत्त कर्नल जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आज की पीढ़ी और समाज को अपने इतिहास के बारे में बताया जाना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने शोध किया और यह पुस्तक आज सामने आई है। बताया कि जम्मू कश्मीर में 800 वर्ष पूर्व 22 रियासतें थीं जिनमें से एक जसरोटा भी रही। जम्मू के राजा ने इस रियासत को बसाया और कर्णदेव जसरोटा रियासत के पहले राजा बने। रियासत के नाम पर वंशजों ने अपना नाम जसरोटिया लिखना शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि समाज में इस तरह के प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपने अस्तित्व और इतिहास के बारे में जानकारी रहती है। यह इतिहास इस रियासत के हर बाशिंदे के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्नल जोगिंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं। विमोचन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें