बसोहली। बसोहली बस अड्डे पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन रहे हैं। नगर कमेटी के आला अधिकारी इस समस्या की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। हालात यह हैं कि बसोहली बस अड्डे पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में लोग वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं।
मेटाडोर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि नगर कमेटी बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को हटाने के प्रति गंभीर ही नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को परेशानी होती है। मुख्य बाजार और प्रशासनिक कार्यालयों के साथ लगती सड़कों बसोहली कठुआ मार्ग, बसोहली बनी मार्ग पर भी बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। नगर कमेटी और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बस अड्डे पर स्थित पुलिस कर्मियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की आगामी दो-तीन दिनों के भीतर क्रेन मंगवाई जा रही है, जो अवैध रूप से लगाए गए वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेगी।