फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर 6 महीने से यातायात है अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मल्हार सड़क पर यातायात बहाल करने को लेकर मल्हार गांव के लोगों ने गांव में बैठक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जल्द यातायात बहाल करने की मांग की। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया के बिलावर के दूरदराज इलाकों को जोड़ने वाली मल्हार सड़क पर पिछले 6 महीनों से यातायात ठप पड़ा है, जिसे आज तक बहाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से सड़क का कुछ हिस्सा जमींदोज हो गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सड़क पर यातायात ठप रहने से लोहाई मल्हार पंचायत, लोअर थल पंचायत, नलेऊ पंचायत और मल्हार पंचायत की करीब 10 हजार से अधिक आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 3 महीनों से लोगों को सरकारी राशन भी नहीं मिल पाया है, क्योंकि सड़क पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि कई बार इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक सड़क पर यातायात बहाल नहीं किया। नतीजतन गांव के बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों सहित महिलाओं को 3 घंटे पैदल सफर करके सड़क संपर्क तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें पालकी में बिठाकर सड़क संपर्क तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर यातायात ठप रहने से मल्हार और उसके आसपास की कई पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। इस अवसर पर मल्हार पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद रफीक, पंच गुलाम हैदर, मोहम्मद शमीम, समाजसेवी शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है राशि जारी होते ही सड़क पर यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें