फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रगलां समेत सरथल के आसपास के इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

विज्ञापन
बर्फ की सफेद चादर से ढका बनी-भद्रवाह मार्ग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में सर्दी की दस्तक हो गई है। पहाड़ी इलाकों के बाद मैदानी इलाकों में भी बुधवार को आम लोगों को परिधान बदलने को मजबूर होना पड़ा। लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। बनी सब डिवीजन के दूर दराज पहाड़ों पर दोपहर से शाम तक बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला जारी रहा तो वहीं बनी, बिलावर और बसोहली के अधिकांश इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। हीरानगर और कठुआ के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के बीच बूंदाबांदी हुई। सर्द हवाओं के बीच जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही जहां दूर दराज इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। वहीं छत्रगलां समेत बनी भद्रवाह मार्ग, सरथल के आसपास के पहाड़, नुकनाली, खब्बी, कमलोह गलां, भंडार के पहाड़ सफेद हो गए हैं। दोपहर के समय इन इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। शाम ढलने के साथ ही कठुआ और आसपास के इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बाजारों से भी रौनक अंधेरा ढलने के बाद गायब हो गई। प्रशासन ने बर्फबारी प्रभावित रहने वाले इलाकों में राशन से लेकर अन्य जरूरी सामान का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। एसडीएम बनी सतीश कुमार ने कहा कि बनी सब डिवीजन के अधिकांश इलाकों में आने वाले महीनों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए तीन महीने के राशन का स्टॉक कर लिया है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। बिजली ढांचे को बर्फबारी के बाद जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए ट्रांसफार्मर और खंभों का भी स्टॉक किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि बर्फबारी के बाद दूर दराज इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें इसके लिए विभाग के साथ बैठक रखी गई है।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें