फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। शिक्षा विभाग की ओर से कला उत्सव के तहत कराई जा रही प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में आयोजित किए गए कला उत्सव में बिलावर जोन के कई सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

14 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थियों के बीच लोक नृत्य, लोक संगीत, क्लासिकल डांस, नाटक प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और कला को लेकर अन्य कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तर पर होने वाली कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। डिप्टी सीईओ बिलावर चमन लाल ने बताया के उपमंडल के बिलावर, भड्डू और लोहाई मल्हार शिक्षा जोन में भी कला उत्सव के तहत अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई है। इस अवसर पर प्रोफेसर अमरीश वैद्य, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य जीडी रैना, जेडईपीओ बिलावर रतन चंद, पवन चनोरिया सहित शिक्षा विभाग के कई मुलाजिम जो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें