फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को कार ने मारी टक्कर युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्न रोडियां और राजबाग के मध्य पड़ते मंगतियां मोड़ के नजदीक बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक (जेके 08एक 5002) कठुआ की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान शिवम मेहता निवासी हटली मोड़ के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान दीपक सिंह निवासी ढिलवां मौजूदा पता हटली मोड़ के रूप में हुई है। राजबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें