फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा जिला जम्मू अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश गुप्ता की अगुवाई में जिला कठुआ के बनी क्षेत्र में तीन निर्दोष युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कच्ची छावनी चौक पर मौन धारण कर एवं गायत्री मंत्र का उच्चारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में पहुंचे भाजपा के विधायकों,पदाधिकारियों ने एक स्वर में घटना की निंदा की। जिसमें प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। सभी ने कहा कि पूरी पारदर्शिता से मामले की जांच की जाए। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस मौके पर विधायक जम्मू पूर्व युधवीर सेठी, विधायक जम्मू पश्चिम अरविंद गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता डोगरा, जिला मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें