फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओएसके मार्ग पर दिन में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक

Mon, 06 Nov 2023 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हरिपुर में प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, यातायात बढ़ने से हादसों में हो रही बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। तरनाह नाले पर पुल धंसने के बाद ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क (ओएसके) पर हाईवे का यातायात परिवर्तित करने से यातायात बढ़ गया है, जिससे हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए समय तय करने की मांग को लेकर हरिपुर में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी है कि अगर मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह सड़क जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच रवि शर्मा ने कहा हाईवे का यातायात इस मार्ग पर परिवर्तित किए जाने से दिनभर तेज रफ्तार बड़े वाहन चलते हैं। सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और इनसे बचने के लिए यहां कई वाहन सड़क के किनारे उतर जाते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह होड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। इससे पहले भी कई लोगों की जान यहां जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस रूट पर चलने वाले यातायात को व्यवस्थित नहीं किया गया है और न ही बीआरओ इस सड़क की मरम्मत का पर कोई ध्यान दे रहा है। शाम ढलने के बाद और सुबह तड़के तक बड़े वाहनों को आने जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि सुबह बड़ी गाड़ियों का आवागमन रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा लोगों में भारी आक्रोश है अगर प्रशासन ने इस पर गंभीरता से काम नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतर कर अपना रोष व्यक्त करेंगे। प्रदर्शन में राकेश, वरुण कुमार और सुरेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें