फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कट्टे व छह कारतूस सहित तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के कई मामलों में रहे हैं संलिप्त, कार जब्त
विज्ञापन

हीरानगर पुलिस ने सल्लन गांव से किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। पुलिस ने कट्टे व छह कारतूस सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी चोरी के कई मामलों में संलिप्त थे। जिन्हें हीरानगर पुलिस ने गांव सल्लन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आरएसपुरा निवासी पंकज सिंह, अरनिया निवासी मनप्रीत सिंह और फलाएं मंडाल जम्मू निवासी पारस शर्मा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी कार में गांव सल्लन से हीरानगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान के उनके पास से छह कारतूस और कट्टा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी अपराधिक प्रवृ़ति के हैं और चोरी के कई मामलों में संलिप्त हैं। आरोपियों की कार जब्त कर आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हीरानगर प्रभारी अरुण कौल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें