फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने रैली को बनाया हथियार, भ्रष्टाचार पर किया प्रहार

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सांझी मोड़ से हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रविवार को सांझी मोड़ में पुलिस ने जागरूकता रैली का आयोजन कर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। रैली का नेतृत्व राजबाग थाना प्रभारी तारीक अहमद ने किया। सरपंच राकेश चौधरी और सरपंच राहुल हंस विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मढ़ीन चौकी से रैली शुरू हुई और विभिन्न स्थानों व मुख्य चौक होते हुए चौकी परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

लोगों ने लोगों से भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को मजबूत करने की अपील की और कहा न खुद भ्रष्टाचार करें और न ही दूसरों को करने दें। थाना प्रभारी ने कहा भ्रष्टाचार हमारे समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। इसलिए हमें मिलकर सतर्कता बरतते हुए इसे जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। सरपंच राकेश चौधरी ने कहा भ्रष्टाचार और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा। न खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें और जो भ्रष्टाचार कर रहा है उसके खिलाफ आवाज बुलंद जरूर करें। जब लोग खुद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना शुरू होंगे खुद ब खुद भ्रष्टाचारी अपने हाथ पीछे कर लेंगे। सरपंच राहुल हंस ने कहा पुलिस की ओर से आयोजित इस रैली से लोगों में जागरूकता फैली है इसलिए इस तरह की रैली का आयोजन आगे भी की किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए और औरों को भी करना चाहिए। रैली में मढ़ीन चौकी प्रभारी ज्योति चौधरी और क्षेत्र के कई युवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें