फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान गणेश की भक्ति में डूबा कठुआ, हर जगह हो रही जय-जयकार

Wed, 20 Sep 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता, 10 दिवसीय महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। जिले भर में सजाए गए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पंडालों में बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार सुबह गणेश चतुर्थी के दिन शहर के मुखर्जी चौक स्थित पंडाल, वार्ड-5, 7 काली माता मंदिर, कृष्णा कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र में गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। यहां पर 10 दिन तक गणपति बप्पा का पूजन, भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ के साथ कई अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

शहर के मुखर्जी चौक स्थित पंडाल में श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में गणपति का अभिषेक, हवन, सहस्त्रनाम अराधना की। इसके बाद प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की गई। ट्रस्ट के दिवाकर शर्मा ने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव को मनाने का एक बार फिर से सुअवसर प्राप्त हुआ है। लिहाजा इसे लेकर सभी उत्साहित हैं। पंडाल में होने वाले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में शहर व आसपास के गांवों से भक्त शामिल हो रहे हैं। इसके लिए इस बार वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है। ताकि यहां आने वाले भक्तों को बारिश के दौरान किसी तरह से परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह भगवान का पूजन और हवन-यज्ञ किया जाएगा। जिसमें कोई भी श्रद्धालु शामिल हो सकता है। वहीं भगवान के दर्शन के लिए पंडाल दिन भर खुला रहेगा। जबकि शाम सात बजे से पंडाल में पूर्व की भांति पहले भजन संध्या और उसके बाद रासलीला दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन के संबंध में पंडित अशोक शर्मा ने बताया कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गणपति बप्पा का जन्मदिवस माना जाता है। ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश का यह पर्व भारत के स्वाधीनता संग्राम के साथ जुड़ा है, जो अब पूरे देश में प्रचलित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें