फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामलीला मैदान में दस दिन के लिए विराजे गणपति बप्पा

Wed, 20 Sep 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

दिन-रात होगा भजन-कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी


हीरानगर। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में हीरानगर कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को गणपति बप्पा की स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। इसका आयोजन गणेश जन्म महोत्सव समिति की ओर से किया गया है। यह महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान दस दिन तक दिन-रात पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसके बाद भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। समिति की ओर से चौक में आम लोगों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था भी की गई है जो अगले 10 दिनों चलता रहेगा। समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कस्बे में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। गणेश महोत्सव समिति की ओर से इस बार भी रामलीला चौक में विशाल पंडाल लगाया है, जहां भगवान श्री गणेश विराजमान हैं और दिन-रात गुणगान होता रहेगा। उन्होंने बताया कि हर शाम को संध्या आरती के बाद प्रदेश सहित बाहर से आए गायक प्रस्तुति देकर कस्बे का माहौल भक्तिमय बनाएंगे। कार्यक्रम में कस्बे के अलावा इसके आसपास से गांवों के लोग भी गणपति बप्पा के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें