फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कड़े विरोध के बीच कबीर नगर में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

Wed, 08 Nov 2023 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणकर्ता की अपील पर अधिकारियों ने 24 घंटे का दिया समय
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष कार्रवाई का जताया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शहर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पीला पंजा चलाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीम कबीर नगर में अवैध निर्माण को हटाने पहुंची, जहां उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच शटरिंग सहित ढांचे की अगली दीवार को ध्वस्त किया गया। वहीं, निर्माण कर्ता की अपील पर 24 घंटे का समय दिया गया है।
सोमवार को दोपहर बाद जब पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो निर्माणकर्ता ने जमीन पर हक जताते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बब्बी ने भी मौके पर पहुंच कर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निर्माणकर्ता ने बताया कि उक्त जमीन उसने खरीदी है और अब वह उस पर निर्माण करवा रहा है। लेकिन तहसीलदार ने उक्त भूमि को सरकारी बताया। जैसे ही जेसीबी मशीन ने निर्माण को ढहाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी निर्माणकर्ता के पक्ष में उतर आए और विरोध जताने लगे। उन्होंने नुकसान का हवाला देते हुए स्वयं निर्माण हटवाने के लिए समय देने की अपील की। इस पर तहसीलदार ने उन्हें चौबीस घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि कठुआ-नगरी मार्ग पर कबीर नगर के पास हो रहे अवैध निर्माण के बारे में प्रशासन को जानकारी दी। इस बारे में नायब तहसीलदार के माध्यम से अतिक्रमणकारी को वहां निर्माण बंद करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद अवकाश के दिन उक्त भूमि पर निर्माण किया गया और अब छत डालने के लिए तैयारी की गई थी। इसके लिए वहां शटरिंग की जा चुकी थी, जिसे हटा दिया गया है। साथ ही निर्माणाधीन इमारत का अगला हिस्सा भी गिराया गया है। उन्होंने बताया कि करीब दो कनाल भूमि का विटनेस सेंटर के चयन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें