फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कानूनी जागरूकता मोबाइल वैन रवाना

Tue, 07 Nov 2023 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के दूरदराज इलाकों में लोगों के बीच कानूनी जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से एक मोबाइल वैन रवाना की गई। इसे कठुआ न्यायालय परिसर से जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार शवन ने रवाना किया।
रेखा कपूर निश्चल सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कठुआ की देखरेख में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल वैन जिलेभर में लोगों को जागरूक करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। इसका पहल का उद्देश्य न्याय तक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मोबाइल वैन कठुआ मुख्य बाजार, शिव नगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, शहीदी चौक, कालीबाड़ी, बायज हायर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंची। यहां पर सहायक कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता नीरज कुमार, पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार तलोत्रा, रामेश्वर चौहान, राजेश कुमार और ज्योति द्विवेदी ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें