फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Cloudbrust: कठुआ-किश्तवाड़ में कुदरत का कहर, मलबे में दबे कई लोग, चिशोती में रेस्क्यू टीम सक्रिय

Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ

सार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से सात लोगों की मौत और 12 घायल हो गए, साथ ही भारी तबाही मची है। किश्तवाड़ के चिशोती क्षेत्र में बचाव कार्य के लिए सेना ने ऑल-टेरेन वाहनों की मदद से राहत अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ आपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने तबाही मचा दी है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

विज्ञापन


बाढ़ की वजह से सड़कों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। सड़कें, पुल, इमारतें, बिजली के खंभे, कृषि भूमि और अन्य जरूरी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत और बचाव कार्यों में कई चुनौतियां आ रही हैं क्योंकि कई रास्ते पूरी तरह बह गए हैं।

वहीं किश्तवाड़ जिले के चिशोती इलाके में भी बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। राहत कार्यों में ऑल-टेरेन ऑफ-रोड वाहनों को लगाया गया है। ये वाहन किसी भी मौसम और किसी भी प्रकार के इलाके में चलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


हेड ऑफ प्रोडक्शन, जयपाल सिंह ने बताया, हमने सेना की मदद के लिए ये विशेष वाहन मंगवाए हैं। इनकी लोडिंग क्षमता 1200 किलोग्राम है और ये किसी भी इलाके में आसानी से चल सकते हैं। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, कुछ को बचा लिया गया है और राहत कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और हालात पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें