फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोट्री संदरूण हाई स्कूल में 12 छात्राओं की हालत बिगड़ी

Thu, 24 Jul 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। बनी के कोट्री संदरूण हाई स्कूल में बुधवार को 12 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्राएं तड़प रही थी। नौंवी और दसवीं कक्षा के बाद मिडिल कक्षाओं के विद्यार्थी भी ऐसे ही हालात में मिले।
विज्ञापन

आनन फानन में स्कूल स्टाफ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके कुछ देर बाद बच्चों के शांत होने पर अभिभावकों को सौंप दिया। स्कूल के अध्यापक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इस तरह का मामला 2019 में सित्ती हाई स्कूल और इससे पहले रौलका में भी सामने आ चुका है। बच्चों के शांत होने के बाद उन्हें अभिभावकों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह प्रार्थना सभा के बाद नौंवी की छात्रा कक्षा में आने के बाद अचानक चिल्लाई और कांपते हुए अजीब व्यवहार करने लगी। इसके बाद आसपास अन्य छात्राओं का व्यवहार भी ऐसा हो गया। बता दें कि इससे पहले साल 2019 के जून महीने में भी स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया था। छात्र छात्राएं स्कूल प्रांगण में लेट-लेट कर कांपते और चिल्लाते नजर आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने मौके का जायजा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें