फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: त्योहारी सीजन में 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति के निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने की तैयारियों समीक्षा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर की व्यवस्था करने पर जोर
विज्ञापन

कहा, रामलीला मैदान व नगर निकायों की ओर से चिह्नित स्थानों में ही बिकेंगे पटाखे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रणजीत सिंह ने मंगलवार को बैठक कर दिवाली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जलशक्ति और बिजली विभाग को दिवाली के मद्देनजर 24 घंटे बिजली व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर उपलब्ध रखने पर जोर दिया।
अधिकारी ने कहा कि पटाखे केवल रामलीला ग्राउंड कठुआ और संबंधित नगर पालिकाओं द्वारा चिह्नित किए गए स्थानों में ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। एडीसी ने संबंधित विभागों को शहर के बाजारों और अन्य व्यस्त स्थानों में खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता और दरों, स्वच्छता और अतिक्रमण पर नजर रखने का निर्देश दिया। एडीसी ने टीमों को मिलावटी और सिंथेटिक दूध उत्पादों पर नजर रखने के लिए भी कहा। उन्होंने मिलावटी मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों को तुरंत जब्त करने और ऐसे दोषी व्यापारियों पर मामला दर्ज करने को कहा। विधिक माप विज्ञान विभाग को विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान वजन और माप उपकरणों पर जांच रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और यातायात विभाग को यातायात के सुचारू रखने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित करने पर जोर दिया। नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने और शहर के बाजारों में फल और अन्य विक्रेताओं के कारण किसी भी भीड़ से बचने के लिए उपाय करने के अलावा दिवाली से पहले और दिवाली के बाद शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों को कवर करने के अलावा सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें