कठुआ। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बरनोटी के पास कार और बाइक टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान यशपाल (40) पुत्र श्यामलाल निवासी बुद्धि और नरेंद्र सिंह (65) पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी बरनोटी के रूप में हुई है। पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद