जम्मू संभाग के जिला कठुआ के दयालाचक में एक बस पलट गई है। जम्मू-पठानकोट पर यात्रियों से भर बस दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। इससे कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर यात्रियों को बस से निकाला जा रहा है। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।