फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में डेंगू का एक, चिकनगुनिया के दो नए मामले मिले

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लगातार गिरते तापमान के बीच डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को डेंगू का एक और चिकनगुनिया के दो नए मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर उत्तम चंद ने बताया कि जिले में डेंगू के अब तक 620 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 601 रिकवर हो चुके हैं, जबकि सात का उपचारा जारी है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ मरीजों की पहचान नहीं हो पाई। इसी तरह चिकनगुनिया के भी अब तक 91 मिले हैं। इनमें से 75 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, नौ का उपचार जारी है और सात की पहचान नहीं हो पाई। शनिवार को रेलवे रोड, फ्रेंड्स मार्केट और बनी के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें