फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से प्रभावित रही क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव इलेवन को मिली जीत

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में बारिश से गीली हुई पिच को सुखाने का प्रयास करते क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बनी। अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट बारिश से प्रभावित रहा। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते जहां पूरे दिन में एक मुकाबला हो पाया। वहीं, तीन अन्य मुकाबले स्थगित कर दिए गए। जिससे मैच का लुत्फ लेने आए दर्शकों में भारी निराशा देखने को मिली।
विज्ञापन

जारी प्रतियोगिता में खेला गया दिन का एक मात्र मैच महादेव इलेवन और संदरून की टीमों के बीच हुआ। जिसमें महादेव इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके कारण पहले बल्लेबाजी करने के मैदान में आई संदरून की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 77 रन बनाए। दूसरी पारी में
महादेव इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में ही 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें टीम के कप्तान ने मात्र 11 गेंदों में 36 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
विज्ञापन

आयोजक सुदेश राजपूत ने बताया कि मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मैचों की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार बारिश रुकावट बनती रही। जो एकमात्र मुकाबला खेला गया, वह भी रुक-रुक कर पूरा हुआ और दर्शकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में जो मैच एक घंटे में खत्म हो जाना चाहिए था, उसे खत्म होने में पूरा दिन लग गया। उन्होंने बताया कि अब मौसम साफ होते ही रद्द हुए मुकाबलों की नई तारीखें घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें