फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: करवाचौथ से रोशन रहा कारोबार, महिलाओं ने देर रात तक की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिनें आज करवाचौथ व्रत रखेंगी। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को दिनभर शहर के बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं ने खूब खरीदारी की। व्रत का सामान खरीदा। इससे कारोबार गुलजार रहा। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए स्टालों पर कतारें लगी रहीं। देर रात तक महिलाओं ने खरीदारी की।
मंगलवार सुबह से ही मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़ दिन भर बनी रही। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं के चलते दुकानदार पूरा दिन व्यस्त रहे। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं का जमावड़ा रहा। ग्राहकों की आमद से दुकानदार दिन भर उत्साहित रहे। करवाचौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी वालों के पास दिखी। महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाओं की भीड़ देख कारीगरों ने रेट दोगुना तक कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महिला के जीवन में करवाचौथ का खास महत्व
बाजार में मेहंदी लगवाने पहुंचीं अनीता शर्मा ने बताया कि हर वर्ष करवाचौथ की तैयारी उत्साह के साथ करती हैं। इस पर्व का हर महिला के जीवन में खास महत्व है। वह किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। वहीं, सरोज बाला ने बताया कि करवाचौथ का पर्व उनके लिए काफी खास है। इसकी तैयारी भी खास होती है। कपड़ों की खरीदारी कर ली है। वहीं, ब्यूटी पॉर्लर की ओर से दिए ऑफर के कारण दिन भर पॉर्लरों का महिलाओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें