फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित, शहर में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कारगिल में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद किया गया। सेवानिवृत्त सैनिकों के एक दल ने जहां शहर में रैली निकालकर विजय दिवस की खुशी मनाई वहीं दूसरे दल ने शहीदी स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। शाम के समय शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एक्स सर्विसमैन और जम्मू कश्मीर एक्स सर्विसेज वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित अलग अलग कार्यक्रमों में शहीदों की वीरगाथा को याद किया गया। नहर चौक से लेकर शहीदी चौक तक तिरंगा लिए सेवानिवृत्त सैनिकों ने रैली निकालकर युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के लम्हों को याद किया और कहा कि पाकिस्तान को तीन बार मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय सरजमीं पर पाकिस्तान ने जब जब घुसपैठ का प्रयास किया है। भारतीय फौज ने अपने शौर्य से उन्हें खदेड़ दिया। उधर, देर शाम देशभक्ति से गीतों से कैप्टन सुनील चौधरी चौक गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें