फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन के तरनाली, पनियालग इलाके में बिजली की लाइन ठीक करते समय बिजली विभाग के लाइनमैन को जोरदार करंट लगा। हादसे के बाद लाइनमैन को अचेत अवस्था में उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की पहचान उत्तम चंद निवासी चलोग बनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विभाग के कार्यकारी अभियंता मदन लाल भगत ने बताया कि बनी के जेई ने फोन पर मामले की जानकारी दी है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बताया मिली जानकारी के अनुसार नीड बेस्ड कर्मी उत्तम चंद तरनैली, पनियालग में बिजली की लाइन पर काम कर रहा था। एक कंडक्टर पर काम पूरा हो चुका था, जैसे ही वह दूसरे कंडक्टर पर काम करने लगा तो उसे जोर का झटका लगा और वह नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत बता दिया। यह विभाग के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें