फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी माली में कालू ने मक्खन दीन को धूल चटाई

Tue, 07 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
कुश्ती
विज्ञापन
युवाओं को पारंपरिक खेल कुश्ती के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का आयोजन गांव होड़ में किया गया। दंगल में संत सुभाष शास्त्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। दंगल में पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में करण कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


बड़ी माली की कुश्ती के लिए गोलू पहलवान और सामू पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। करीब आधा घंटा तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने अपने दांवपेंच से सबको चकित किया। दोनों पहलवानों में किसी को भी विजेता घोषित नहीं किया जा सका। लिहाजा, 21000 इनामी राशि वाली कुश्ती ड्रा घोषित की गई।

छोटी माली के लिए मक्खन दीन और कालू के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को जमकर छकाया। अंत में कालू ने मक्खन दीन को चित कर छोटी माली पर कब्जा जमाया। विजेता के तौर पर उसे 11000 रुपये इनाम में मिले।
विज्ञापन


दंगल के आयोजक तिलक राज, पुरुषोत्तम बड़याल, अजय शर्मा आदि ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है ताकि युवा सामाजिक विसंगतियों से दूर होकर कुश्ती की तरफ प्रेरित हों।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिय। इनके बीच 50 कुश्तियां कराई गईं। मुख्यातिथि ने कहा कि आपसी भाईचारे का प्रतीक इस दंगल से सबको एकजुटता का संदेश मिला है। लोगों की भीड़ इस दंगल की सफलता को बयान कर रही है।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें