फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्लासी के दंगल में जॉन्टी गुर्जर बने विजेता

Sun, 15 Jun 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्लासी गांव में दंगल शुरू करवाते विधायक दर्शन सिंह।
विज्ञापन
कठुआ। जिले के प्लासी में आयोजित दो दिवसीय दंगल मेले का शनिवार को समापन हो गया। दंगल का मुख्य आकर्षण रही बड़ी माली पर जॉन्टी गुर्जर ने अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने इस मुकाबले में तालिब हुसैन को मात दी।
विज्ञापन

दंगल के मुकाबलों से पूर्व गायिका मीत कौर की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। दो दिनों के दंगल मेले के समापन समारोह में विधायक ठाकुर दर्शन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दूसरे दिन के मुकाबलों की शुरुआत की।
इसमें स्थानीय पहलवानों समेत पंजाब, हिमाचल, हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विधायक से गांव में मोबाइल नेटवर्क दिलाकर स्थायी मंच निर्माण की मांग की। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने खेलों को बढ़ावा देने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मकवाल के उदराल में कल होगा दंगल का आयोजन
रामकोट। मकवाल के उदराल में ऐतिहासिक वार्षिक दंगल उदराल 16 जून को शाम चार बजे से सात बजे तक होगा, जिसको सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए जम्मू का कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि पहलवानों को आमंत्रण दे दिया गया है।

दंगल कमेटी के सदस्य केके शर्मा ने अधिकतम दर्शकों से आने की अपील की है। दंगल को शांतिपूर्वक तरीके से करवाने, दंगल में दर्शकों के बैठने और सुरक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है।

सदस्य शान शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दंगल में बड़ी माली का मुकाबला 51,000 इनामी राशि का होगा। दंगल के लिए प्रशासन की अनुमति लेकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा समेत बिजली और पानी आपूर्ति के लिए भी संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें