फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कबड्डी और संथोलिया में जेएनबी बसोहली का दबदबा

विज्ञापन
बसोहली उत्सव के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताजागरूक पाठक
विज्ञापन
बसोहली महोत्सव के तहत बुधवार को पारंपरिक खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस रंगारंग आयोजन का शुभारंभ निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शक्ति पाठक और निदेशक स्टडी सेंटर जम्मू-कश्मीर आशुतोष भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कबड्डी और संथोलिया में जेएनबी बसोहली ने अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

इस दिन कबड्डी, संथोलिया और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और जेएनवी बसोहली के बीच खेले गए कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जेएनवी बसोहली ने 29 अंकों से जीत दर्ज की। वीर सावरकर उच्च माध्यमिक विद्यालय बसोहली और जेएनवी बसोहली के बीच संथोलिया का मुकाबला हुआ। इसमें जेएनवी बसोहली ने 34 अंकों से मुकाबला जीत लिया। रस्साकशी का मुकाबला रामेष्ट ट्विंकलिंग हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के बीच खेला गया। इसमें रामेष्ट ट्विंकलिंग हायर सेकेंडरी स्कूल ने 3 सेट से जीत हासिल की। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें