फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने साइबर ठगी की 20.53 लाख की राशि दो पीड़ितों को लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी मामले में दो पीड़ित परिवारों की 20 लाख 53 हजार की राशि वापिस लौटाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मात्र दो दिनों के भीतर तकनीकी जांच, बैंकिंग समन्वय और कानूनी प्रक्रिया पूरी ठगी की गई राशि को बरामद कर पीड़ितों के खातों में वापस जमा करा दी गई। इस सफलता के साथ जिला साइबर ने अब तक 2 करोड 2 हजार से अधिक की राशि लोगों को वापस दिलाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला 2 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हुआ। इसमें मढ़ीन इलाके के महाराजपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने शिकायत दी कि ऑनलाइन साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से 9 लाख 95 हजार 47 रुपये निकाल लिए गए हैं। साइबर टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर बैंक व संबंधित वित्तीय संस्थानों के सहयोग से उस खाते का पता लगा कर उसे फ्रीज कर दिया और 18 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर ठगी की राशि को दोबारा पीड़ित के खाते में जमा करा दी गई। इसी दिन पुलिस को अन्य शिकायत मिली, जिसमें कठुआ निवासी दिलदार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि साइबर ठगों ने उनसे 11 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने इस खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया और 18 जुलाई को ही न्यायालय के आदेश पर ठगी की राशि 10 लाख 57 हजार 970 रिकवर कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण तथा डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, निवेश योजना, केवाईसी अपडेट, ओटीपी या बैंक संबंधी धोखाधड़ी का संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी गई रकम को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें