फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जेके ब्लड डोनर्स वेलफेयर सोसायटी ने वितरित की फर्स्ट एड किट

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात में सरकार और प्रशासन लोगों की मदद के लिए कदम उठा रही है। वहीं, सामाजिक संगठनों ने इसके लिए अपनी पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में जेके ब्लड डोनर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, सोसायटी के सदस्यों ने सीमावर्ती गांवों में फर्स्ट एड किट का वितरण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सोसायटी के सदस्यों ने सीमावर्ती गांव खानपुर में फर्स्ट एड किट वितरित की। इस बारे में सोसायटी के मलकीत सिंह ने बताया कि मौजूदा सूरत-ए-हाल में लोगों की हर संभव मदद करने के प्रयास किया जा रहा है। इसमें आज से फर्स्ट एड किट का वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक आधार पर दी जाने वाली इस किट में उन दवाओं को रखा गया है, जिसका उपयोग हालात खराब होने की स्थिति में लोग प्राथमिक चिकित्सा के लिए कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें