रामकोट। भारत-पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रामकोट में शुक्रवार को शाम 8 बजे के बाद ब्लैकआउट लागू कर दिया है। ब्लैकआउट की घोषणा करने के लिए रामकोट पुलिस ने सायरन बजाकर लोगों से बिजली बंद करने का आग्रह किया। इसके साथ ही शाम के बाद सड़कों पर ट्रैफिक भी नाम मात्र ही दिखाई दी। लोग बचाव के तौर पर घरों में दुबके रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इससे पहले वीरवार रात को रामकोट में ब्लैकआउट घोषित किया गया था। पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट रणवीर सिंह ने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है शाम के बाद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का पुलिस को सूचित करें। घर की लाइटों को रात के समय सभी बंद करके रखें। संवाद