फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दो लड़कियों और एक महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने अपहरण के अलग-अलग मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों और एक महिला को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 12 और मोटेरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले सोमवार को कठुआ थाने में दर्ज किए गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सक्रियता से तलाश शुरू की और 24 घंटों के अंदर ही दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। वहीं मगर क्षेत्र में दिसंबर माह से लापता महिला का मामला कठुआ थाने में दर्ज था। पुलिस ने उसे भी बरामद करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें