फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालग, गोडल पंचायत में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन, सरपंच सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल बसोहली की सियालग व गोडल पंचायतों में 45 वर्ष से ऊपर वालों का 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने पर दोनों पंचायतों के सरपंचों को एडीसी तिलक राज थापा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सियालग की सरपंच सीमा देवी और गोडल के सरपंच राजेंद्र सिंह को एडीसी कार्यालय में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीसी बसोहली तिलकराज थापा, तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी मौजूद रहे।
एडीसी ने बताया कि गोडल, सियालग, नगाली, भीकड, महानपुर, सवार में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। शेष पंचायतों में बचे 45 वर्ष से ऊपर के दुकानदारों और वेंडरों, सरकारी कर्मियों को 20 जून तक कवर कर लिया जाएगा। सरपंचों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि उपमंडल के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में यदि कोई समस्या है, तो उसकी जानकारी साझा करें। उन समस्याओं को हल किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंचों ने 18 वर्ष से ऊपर की आयु की वैक्सीनेशन के लिए गोडल व सियालग में शिविर लगाने की मांग की। एडीसी ने सरपंचों को आश्वासन दिया कि गोडल व सियालग से ही शिविर लगाकर 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों की वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें