फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए ऑनलाइन योग सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना महामारी में आइसोलेशन की अवधि के दौरान स्वस्थ योग दिनचर्या से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन कठुआ ने आईएसएम के सहयोग से रविवार को ऑनलाइन योग सत्र शुरू किया। यह सत्र आईएसएम आयुष कठुआ के फेसबुक पेज के साथ-साथ जिला प्रशासन कठुआ पर एक नियमित फीचर होगा। योग सत्र को जूम एप के माध्यम से मीटिंग आईडी 861404432004 और पासकोड योग 123 के साथ प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ज्वाइन किया जा सकता है। इसकी जानकारी एडीएमओ कठुआ डॉ. अजय कुमार टीकू ने दी।
विज्ञापन

रविवार को उद्घाटन योग सत्र में आईएसएम डॉक्टरों की टीम में शामिल योग प्रदर्शक डॉ. बोध पॉल, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा ने कोविड पॉजिटिव रोगियों की निवारक और पोस्ट कोविड देखभाल पर विशेष ध्यान देने के साथ योग आसन और प्राणायाम करने के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया। जिला आईईसी समन्वयक डॉ. राजेश बसोत्रा की देखरेख में हुए उद्घाटन समारोह में तकनीकी सहयोग डॉ. सोनम वर्मा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। एडीएमओ कठुआ डॉ. अजय कुमार टीकू ने जिला कठुआ के लोगों से लाइव योग सत्र में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें